मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। छह लाख रुपये की धोखाधड़ी के 14 वर्ष पुराने मामले के आरोपित मिठनपुरा थाना के जंगली माई कॉलोनी निवासी विमल कुमार पराशर को सदर थाना की पुलिस ने मुंबई से सात मार्च को गिरफ्तार कर लिया। उसे ट्रांजिट रिमांड पर लाकर सोमवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। उसके विरुद्ध सदर थाना के मझौलिया आदर्श नगर लेन संख्या तीन के रविरंजन कुमार ने कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। कोर्ट के आदेश पर इस परिवाद के आलोक में सदर थाना में चार मार्च 2012 को एफआईआर दर्ज की गई थी। परिवाद में रवि ने कहा था कि विमल से उसकी पहले से जान पहचान थी। विमल ने पत्नी के गंभीर रूप से बीमार होने की बात बताकर पांच मई 2012 को उससे छह लाख रुपये कर्ज लिया था। तीन माह में यह रुपये लौटाने का वादा किया था। इसके बदले एक पोस्ट डेटेड चेक दिया था। इसे 2...