आगरा, जुलाई 19 -- शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान छह लाख रुपये की अफीम समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयोग की जा रही कार भी कब्जे में ली है। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र शुक्रवार की रात मय पुलिस टीम के अमांपुर रोड स्थित फाटक के निकट चेकिंग कर रहे थे। तभी अचानक एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने हाथ देकर कार को रुकवा लिया। अचानक पुलिस को देख कार सवार सकपका गया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस को 485 ग्राम मादक पदार्थ अफीम मिली। आरोपी ने अपना नाम सुमन्त यादव पुत्र विशेष कुमार निवासी गांव जिटौली थाना निधौली कलां जनपद एटा बताया। यह भी पढ़ें- बॉर्डर पर पांच किलो हिमालयन अफीम बरामद, तस्कर झोला छोड़कर फरार इसके बाद पुलिस ने आरोपी की कार भी जब्त कर ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबं...