मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- मुजफ्फरनगर थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने 20 किलोगा्रम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की कीमत लगभग 6 लाख बताई गयी है। पुलिस ने उनके पास से एक कार भी बरामद की है। पूछताछ के बाद आरोपियों का चालान कर दिया गया है।एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी सिविल लाइन आशुतोष कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्कर विपिन उर्फ काली निवासी केडी थाना बाबरी जनपद शामली, हाल पता रावली महदूद थाना सिडकूल जनपद हरिद्वार व वसीम निवासी सूर्या नगर कालोनी थाना सिडकूल हरिद्वार को गिरफ्तार कार समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के पास से 20 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख ...