छह लाख की हेरोइन संग आरोपी गिरफ्तार
मिर्जापुर, जुलाई 15 -- मिर्जापुर, संवाददाता । कटरा कोतवाली पुलिस ने छह लाख की हेरोइन संग आरोपी को बुधवार धर दबोचा। वह शहर में हेरोइन बेचने आया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। कटरा कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि पुलिस की टीम गश्त पर निकली थी। तभी मुखबिर से स्टेशन रोड के पास एक व्यक्ति हेरोइन बेचने की फिराक में है। वह किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हेरोइन तस्कर चुनार कोतवाली क्षेत्र के नागरपुर गांव निवासी अभिषेक उर्फ मोनू सोनकर को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 31.52 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत छह लाख रुपये है। पुलिस की पूछताछ में तस्कर ने बताया कि एक व्यक्ति से हेरोइन लेकर उसे मांग के अनुसार शहर में बेचता हूं। पकड़े गए तस्कर के विरुद्ध चुनार व कटरा कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.