रांची, मार्च 9 -- रांची। रांची के बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के नीमटाड़ इलाके में स्थित निर्माणाधीन मकान से बिजली के सामान की चोरी हो गई। चेतन कृष्णा नागेश ने बीआईटी मेसरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। चेतन कृष्णा ने पुलिस को बताया कि बीआईटी चरकू चौक के समीप उनकी जमीन पर मैरेज हॉल का निर्माण किया जा रहा है। तीन मार्च को सभी कर्मी छुट्टी पर चले गए। सात मार्च को जब पहुंचे तो देखा कि स्टोर रूम में रखा बिजली व प्लंबर का सारा सामान गायब है। इसकी कीमत करीब छह लाख रुपए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.