धनबाद, फरवरी 17 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ निवासी संकादीप पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय के घर से हुई छह लाख की चोरी मामले में झरिया पुलिस रविवार देर रात से ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सिंह नगर सहित कई इलाकों पर छापेमारी कर रही है। हालांकि पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। पुलिस की एक टीम कतरास मोड़ में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल चुकी है। बताते चले कि शुक्रवार की देर रात पप्पू पांडेय के घर की खिड़की तोड़कर चोरो ने दो लाख नकद के अलावा अलमारी का लॉकर तोड़कर कीमती जेवरात के साथ अन्य सामान चुरा लिए थे। पप्पू पांडेय ने झरिया थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...