नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- मुंबई। अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अडाणी ने कहा है कि अदाणी समूह महाराष्ट्र में 2.6 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को पूरा कर चुका है या उन पर काम जारी है। समूह ने राज्य में कुल मिलाकर ऊर्जा, विमानन, शहरी पुनर्विकास, डेटा सेंटर और कोयला गैसीकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में छह लाख करोड़ रुपये से अधिक की निवेश प्रतिबद्धता जताई है। 'इन्वेस्ट महाराष्ट्र' की शुरुआत के अवसर पर अदाणी ने कहा कि समूह का निवेश खाका दावोस में विश्व आर्थिक मंच में की गई प्रतिबद्धताओं और महाराष्ट्र सरकार के साथ साझेदारी के जरिये तैयार किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...