नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम में मतदाता सूचियों के वार्षिक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) की घोषणा की। इस पुनरीक्षण का उद्देश्य पात्र मतदाताओं, विशेष रूप से युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले लोगों को मतदाता सूची में शामिल करना है। आयोग के अनुसार, मतदाता सूचियों का प्रारूप 30 नवंबर को प्रकाशित किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 21 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी। इस अभियान में उन लोगों को भी पहले से आवेदन की सुविधा मिलेगी, जो 2027 में एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर को मतदान के योग्य यानी 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे। इन आवेदनों पर संबंधित तिमाही में ही कार्रवाई की जाएगी, जब आवेदक मतदान के लिए पात्र होंगे। यह भी पढ़ें- विवादों के बीच EC न...