लखनऊ, मार्च 27 -- अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए छह राजकीय छात्रावास बनाए जाएंगे। छात्रावास बनाने के लिए 6.15 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी गई है। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम अजय) के तहत फिरोजाबाद में तीन और जौनपुर, सुल्तानपुर व हाथरस में एक-एक हॉस्टल बनाया जाएगा।समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के मुताबिक पीएम अजय के तहत इन हॉस्टलों को बनाने में कुल 12.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसमें से 6.15 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी गई है। हॉस्टलों को आधुनिक कैंपस के रूप में विकसित किया जाएगा। दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले होनहार छात्रों को यहां रहने की अच्छी सुविधा मिलेगी। छात्रावासों को लर्निंग हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। छात्रों के लिए सुसज्जित कक्ष, एक आधुनिक मेस, मनोरंजन कक्...