छह राउंड चली शतरंज प्रतियोगिता में शाश्वत और अथर्व बने चैंपियन
कानपुर, जून 28 -- कानपुर। गोविंदनगर स्थित वैदिक धर्म सभा में दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। छह राउंड तक चली प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग में क्रमश: शाश्वत और अथर्व सोनवानी चैंपियन बने। प्रतियोगिता का आयोजन कानपुर चेस एसोसिएशन ने किया था। मुख्य अतिथि वरिष्ठ शतरंज खिलाड़ी बाल गोविंद अवस्थी ने विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, पदक और प्रमाणपत्र प्रदान कर भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आयोजक आलोक गुप्ता, कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव, मुख्य निर्णायक प्रशंसा वर्मा व सहायक निर्णायक अजीत कुमार विश्वकर्मा मौजूद रहे।अंडर-14 बालक वर्ग में शाश्वत सिंह 4.5 अंक के साथ प्रथम, विनायक त्रिपाठी 4.5 अंक द्वितीय और अभिजीत गोरहा 4 अंक तृतीय रहे। यह भी पढ़ें- शतरंज में 42 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.