सीतामढ़ी, अप्रैल 8 -- सुप्पी। मनियारी चौक पर शराब पीकर हंगामा करते हुए छह शराबी युवक को गिरफ्तार किया। पहचान सुप्पी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी विनोद ठाकुर एवं मधुरापुर गांव निवासी राहुल कुमार, सहियारा थाना क्षेत्र के बेलाही खूर्द गांव निवासी मनोज कुमार सिंह एवं जोत नारायण राम, पुनौरा गांव निवासी शत्रुघ्न राम व मुजफ्फरपुर कांटी बाजार निवासी वीरेंद्र कुमार के रूप में की गयी है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत सुप्पी थाना में मंगलवार को केस की गयी है। जिसमें गिरफ्तार छह शराबी युवक को आरोपित करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.