हाथरस, फरवरी 16 -- सहपऊ। गांव मानिकपुर निवासी भूपेन्द्र सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा कि वह सोमवार सुबह आठ बजे पैठ की ओर गया था। पैठ में पहले से मौजूद गांव के देवेन्द्र, खेमचन्द,अभिषेक, दीपक और लाखन,अमित ने उसे पकड़ लिया और बुरी तरह से लात-घूसों एवं बेल्टों से उसकी पिटाई की । मारपीट में उसके काफी चोट आई हैं । पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित का सीएचसी पर चिकित्सकीय परीक्षण कराया जहां चिकित्सकों ने उसे हाथरस रेफर कर दिया है। कोतवाली प्रभारी मंयक चौधरी का कहना है कि मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.