छह मोहर्रम पर निकला हज़रत अब्बास की याद में अलम का जुलूस
बलरामपुर, जून 23 -- उतरौला, संवाददाता। कस्बा उतरौला में छह मोहर्रम पर इमामिया ट्रस्ट के अध्यक्ष ऐमन रिजवी के नेतृत्व में हज़रत अब्बास अलमदार की याद में अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस मरहूम शौकत हुसैन के इमामबाड़े से शुरू होकर अपने निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए महिला पुलिस चौकी वाली गली के रास्ते मरहूम तौकीर हुसैन के अज़ाखाने में समाप्त हुआ। मजलिस में वक्ताओं ने बताया कि हज़रत अब्बास, इमाम हुसैन के छोटे भाई और हुसैनी फौज के बहादुर कमांडर थे। कर्बला की जंग में जब खेमों में पानी की कमी हो गई तो इमाम हुसैन ने उन्हें नहर-ए-फुरात से पानी लाने की जिम्मेदारी सौंपी। यह भी पढ़ें- अजाखानों में मजलिसों का जारी, निकले मातमी जुलूस पानी लेकर लौटते समय यज़ीदी सेना ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें उनके दोनों बाजू शहीद हो गए। उनकी इसी कुर्बानी और बहादुरी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.