छह मुकदमों में दो आरोपियों को सजा
प्रयागराज, सितम्बर 15 -- ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत जीआरपी प्रयागराज की प्रभावी पैरवी से दो आरोपियों को छह अलग-अलग मुकदमों में सजा हुई है। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि न्यायालय ने 10 और 11 सितंबर को आरोपी दीपक कुमार राजभर उर्फ ननकू निवासी वाराणसी को चोरी और चोरी का माल रखने के पांच मामलों में दोषसिद्ध किया। उसे अलग-अलग धाराओं में छह माह से दो वर्ष तक के कारावास और अर्थदंड से दंडित किया गया। वहीं, आरोपी विशाल केसरवानी निवासी औद्योगिक क्षेत्र को एनडीपीएस एक्ट के मामले में दोषसिद्ध करते हुए दो वर्ष एक माह के सश्रम कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अर्थदंड न देने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.