गाजीपुर, अगस्त 7 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले के करीब 1.25 लाख वृद्धजनों को पिछले छह माह से वृद्धावस्था पेंशन की राशि नहीं मिल सकी है। पेंशन नहीं मिलने से बुजुर्गों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। अपनी दैनिक जरूरतों और दवाइयों के खर्च के लिए पेंशन पर निर्भर रहने वाले वृद्धजन रोजाना समाज कल्याण विभाग के कार्यालय पहुंचकर जानकारी ले रहे हैं, लेकिन उन्हें शासन से बजट जारी होने का इंतजार करने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार, शासन से धनराशि उपलब्ध न होने के कारण पहले से पंजीकृत लाभार्थियों की किस्त भी जारी नहीं हो सकी है। वहीं, जिले के करीब एक हजार नए आवेदकों को शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बावजूद अब तक पहली किस्त नहीं मिल पाई है। इससे नए लाभार्थियों में भी निराशा बढ़ रही है। दिलदारनगर के बालेश्वर सेठ, मोती शर्मा, प्रभावती देवी ...