छह माह से हाईमास्क खराब, बदलवाने की मांग
गंगापार, मार्च 17 -- तिलई बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। मऊआइमा से दुर्गागंज जाने वाली सड़क के निकट घीनपुर सर्वोदय महाविद्यालय के सामने लगा हाईमास्क छह माह से खराब है। जिससे मार्ग पर अंधेरा छाया रहता है।इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा निरंतर सम्बंधित अधिकारियों से करते चले आ रहे हैं परंतु कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शो पीस बने हाई मास्क को तत्कालीन फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल ने लगवाया था। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से बिगड़े हुए हाई मास्क को बदलवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.