छह माह से मानदेय नहीं मिलने से आवास कर्मियों के समक्ष आर्थिक संकट
पूर्णिया, जुलाई 8 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत आवास कर्मियों को पिछले छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो गई है। भुगतान लंबित रहने से कर्मियों को परिवार के दैनिक खर्च, बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण आवास सहायक, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक, कार्यपालक सहायक समेत अन्य आवास कर्मियों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच बिना भुगतान के परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। बच्चों की स्कूल फीस, ट्यूशन शुल्क, दवा-इलाज, रसोई गैस, पेट्रोल तथा घरेलू उपयोग की वस्तुओं के बढ़ते दामों ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। कर्मियों का कहना है कि वे पहले से ही अल्प मानदेय पर कार्य करत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.