रामगढ़, मई 25 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के सुतरी पंचायत के भुभई गांव स्थित जलमीनार से बीते छह माह से पानी की सप्लाई बंद है। जिससे तीन पंचायतों के दर्जनों गांवों में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गया है। जलमीनार बंद होने से हेसापोड़ा पंचायत के कोरांबे, परसा डीह, सिंगारी, डुमरडीहा, टुंगरी डीह, हेसापोड़ा, पिपराजारा, सुतरी पंचायत के भुभई, बोनजारा, सुतरी तथा बंदा पंचायत के मुरपा सहित कई गांवों के हजारों ग्रामीणों में पेयजल को लेकर हाहाकार मच गया है। पानी के लिए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय बैजनाथ हेंब्रम, सुरेश साव, संतोष मांझी, अमरजीत हेंब्रम, कुंदन शर्मा और राजेश शर्मा व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि विभाग के अधिकारियों से लगातार शिकायत के बाद भी उ...