सासाराम, जून 24 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की तिउरा पंचायत के चालीस बीगहवा गांव स्थित जलमीनार पिछले छह माह से बंद पड़ा है, जिससे करीब पांच हजार की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। जनवरी माह से जलापूर्ति पूरी तरह ठप होने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अविलंब जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- छह माह से बंद है तिउरा जलमीनार से जलापूर्ति, पांच हजार आबादी प्रभावित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...