छह माह से बंद पड़ी हाईमास्ट लाइट, अंधेरे में डूबा अछल्दा सीएचसी परिसर
औरैया, अप्रैल 17 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में लगी सेमी हाईमास्ट लाइट पिछले छह महीने से खराब पड़ी है, जिससे अस्पताल परिसर और आसपास का इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है। रात के समय मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह हाईमास्ट लाइट वर्ष 2022-23 में राज्यसभा सांसद गीता शाक्य की क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत लगाई गई थी। लाइट चालू रहने के दौरान सीएचसी परिसर के साथ-साथ आसपास की सड़कों पर भी पर्याप्त रोशनी रहती थी, जिससे मरीजों, तीमारदारों, दुकानदारों और राहगीरों को सुविधा मिलती थी। लेकिन रखरखाव के अभाव में लाइट खराब हो गई और तब से अब तक उसकी मरम्मत नहीं हो सकी। हालत यह है कि शाम ढलते ही पूरा परिसर अंधेरे में डूब जाता है, जिससे विशेषकर इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को दिक्कतों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.