छह माह से बंद पड़े कांटे से बिना वजन के हो रही थी कोयले की ट्रांसपोर्टिंग
धनबाद, अक्टूबर 4 -- बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र के अंतर्गत न्यू आकाशकिनारी कोलियरी के ईस्ट कतरास में संचालित डेको एसटीजी आउटसोर्सिंग के कोल डंप साइडिंग से विष्णु ट्रांसपोर्टिंग कंपनी द्वारा नियमों की अनदेखी कर कोयला परिवहन किए जाने के मामले में कतरास पुलिस की कार्रवाई के बाद नया खुलासा हुआ है। गुरुवार की रात कोयला लदे पांच हाइवा जब्त किए जाने के बाद, जिस कांटा को खराब बताया गया था, वह पिछले छह माह से चालू ही नहीं हुआ था। पुलिस कार्रवाई के बाद आनन-फानन में शनिवार को चालू कराने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि कांटा चालू नहीं होने के बावजूद कोयला लदे हाइवा का वजन कराए बिना वे बिल कैसे जारी हो रहा था। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बेनीडीह में 70 टन अवैध कोयला जब्त कांटा बंद रहने के दौरान भी कोयला परिवहन जारी था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.