सहरसा, मई 21 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। प्रखंड के देहद पंचायत अंतर्गत पदमपुर गांव के वार्ड नंबर-8 स्थित महादलित टोला में पीएचईडी द्वारा स्थापित मिनी वाटर प्लांट छह माह बाद भी शोभा की वस्तु बना हुआ है। लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए इस प्लांट से आज तक ग्रामीणों को एक बूंद भी शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो पाया है। मजबूरन लोग आज भी लौहयुक्त पानी पीने को विवश हैं। बुधवार को पूर्व मुखिया सह जिला पार्षद अमरेंद्र भास्कर समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2025 के नवंबर माह में संवेदक मुकेश झा द्वारा मिनी वाटर प्लांट लगाया गया था। उस समय ग्रामीणों को उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें दूषित पानी से राहत मिलेगी। लेकिन स्थापना के कुछ ही महीनों में सभी वाटर पोस्ट ध्वस्त हो गए। वहीं अप्रैल माह में आए तूफान में प्लांट की टंकी भी गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके ...