सहरसा, अप्रैल 10 -- सलखुआ, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलखुआ में बीते छह माह से एक्सरे सेवा बंद रहने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन एक्सरे कक्ष में ताला लटका रहने से उन्हें बिना जांच के ही लौटना पड़ता है। खासकर गरीब, मजदूर और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को अधिक दिक्कत हो रही है। नीरज यादव, अंकित कुमार, नंदन कुमार, सौम्या देवी, जितेंद्र सिंह और रूबी देवी सहित कई लोगों ने बताया कि मजबूरी में उन्हें निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां अधिक खर्च करना पड़ता है। मरीजों ने विभागीय लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जल्द सेवा बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.