घाटशिला, फरवरी 28 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड की कालचित्ति पंचायत के बांधडीह गांव में पिछले छह माह से जलमीनार खराब है। यहां गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी के लिए हाहाकार मच गया है। गांव की महिलाएं गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर दूसरे गांव पुरनापानी के एक चापाकल से पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं। यहां शुक्रवार को जब सांसद विद्युतवरण महतो शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने बांधडीह गांव पहुंचे, तो महिलाओं ने उनके समक्ष इस गंभीर मुद्दा को रखना चाहा, लेकिन आरोप है कि कुछ कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को सांसद से मिलने ही नहीं दिया। इसे लेकर महिलाएं आक्रोशित दिखीं। महिलाओं का कहना था कि बांधडीह गांव में लगभग 100 घर हैं। इस संबंध में सांसद का पक्ष लेने की कोशिश की गयी, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं, महिलाओं ने कहा कि यहां कोरोना के बाद एक जलम...