गंगापार, फरवरी 23 -- पेयजल योजना द्वारा हो रही सप्लाई जल निगम की पाइपलाइन जर्जर हो जाने के कारण जगह जगह टूट जाने से जसरा में जलापूर्ति महीनों से बाधित है। जसरा बाजार के रेरा रोड पर जल निगम का पाइप टूट जाने से पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। वहीं लोग पीने के पानी के लिए परेशान है। लगभग चार दशक पूर्व घरों में पीने के पानी की सप्लाई के लिए जगह-जगह सड़क के नीचे पाइप लाइन बिछाई गई थी। आए दिन इन पाइप लाइनों के फूट जाने के कारण जगह जगह पानी का रिसाव होता रहता है। जसरा के रेरा रोड व खटंगिया गांव के जल निगम के पास पिछले छह माह से पानी लगातार बह रहा है। इन टूटे पाइपों से गंदा पानी भी घर में पहुंच रहा है। जिससे लोग परेशान है । स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई। लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.