छह माह से नाली जाम, दलित बस्ती के मुख्य मार्ग पर भरा गंदा पानी
कौशाम्बी, जून 25 -- कड़ा ब्लॉक के नरसिंहपुर कछुआ गांव की दलित बस्ती में नालियों का गंदा व बदबूदार पानी मुख्य मार्ग पर भरा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब छह माह से बस्ती की नालियां चोक हैं, जिससे जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। जिम्मेदार हैं कि समस्या का निराकरण ही नहीं करा रहे हैं। योगी सरकार एक ओर स्वच्छ भारत मिशन और संचारी रोग नियंत्रण अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार कर रही है तो वहीं दूसरी ओर नरसिंहपुर कछुवा गांव के लोग बदबूदार पानी से होकर गुजरने को मजबूर हो रहे हैं। नालियों का कीचड़युक्त बदबूदार गंदा पानी सड़क पर फैलने से लोगों को दुर्गंध और गंदगी के बीच आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का आना-जाना होता है। भीषण गर्मी में सड़क पर जमा गंदे पानी से संक्रमण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.