सिद्धार्थ, मार्च 24 -- जोगिया, हिन्दुस्तान संवाद। जोगिया ब्लॉक में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय न मिलने से नाराज होकर सोमवार से कार्य बहिष्कार कर दिया। कहा जिम्मेदारों की लापरवाही ने त्योहार को फीका कर दिया। कहा जब तक मानदेय नहीं आता है मस्टर रोल नहीं भरेंगे।रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में धरना दिया गया।आरोप लगाया कि सरकार के लाख कहने के बाद भी खण्ड विकास अधिकारी और लेखाधिकारी की मनमानी से सबकी होली फीकी रही। प्रशासनिक मद से ही ब्लाक में तैनात कार्यक्रम अधिकारी, लेखा सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर का जनवरी 2026 तक का मानदेय भुगतान कर दिया गया जबकि अगस्त 2025 से मार्च 2026 तक में रोजगार सेवकों का दो महीने का ही मानदेय दिया गया। यह दोहरी नीति रोजगार सेवकों पर भारी पड़ी। त्योहार मनाने में आर्थिक तंगी का सामन...