बांका, जनवरी 22 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। जिले के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की समस्याएं लगातार गंभीर होती जा रही हैं। छह माह से मार्जिन मनी (कमीशन) का भुगतान नहीं होने के कारण विक्रेता और उनके परिजन भारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि कई विक्रेताओं के परिवारों के सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। डीलरों का कहना है कि जन वितरण प्रणाली सरकार की एक ऐसी महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जो आम जनता के सीधे चूल्हे तक पहुंचती है और जिससे जिले के अधिकांश लोग लाभान्वित होते हैं। लेकिन इस योजना को जमीनी स्तर पर सुचारू रूप से संचालित करने वाले पीडीएस डीलरों की लगातार अनदेखी की जा रही है। समय पर मार्जिन मनी का भुगतान नहीं होने से डीलरों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। विक्रेताओं ने बताया कि जुलाई माह से ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.