कौशाम्बी, मई 16 -- नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर-4 अंबेडकर नगर दरियापुर चायल खास में पिछले छह माह से पानी सप्लाई ठप होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे मोहल्ले के दर्जनों लोगों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर जल्द जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की। लोगों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी में पानी जैसी मूलभूत सुविधा न मिलने से मोहल्लेवासियों का जीवन संकट में पड़ गया है। लोगों को पीने और घरेलू उपयोग के लिए दूर-दूर तक पानी की तलाश में भटकना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि टाउन एरिया क्षेत्र में रहने के बावजूद उन्हें पानी जैसी जरूरी सुविधा से वंचित रखा जा रहा है। इससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्य...