चतरा, फरवरी 6 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। जिस टंडवा में एनटीपीसी और सीसीएल की परियोजनाएं संचालित है उस अंचल में पिछले छह माह से अंचल अधिकारी का कुर्सी खाली हैं। बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा बीडीओ देवलाल उरांव को अंचल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सरकार द्वारा अबतक सीओ की पोस्टिंग नहीं करने से आमलोगों के साथ कंपनियों के अधिकारी भी परेशान हैं। जानकारों की मानें तो बीडीओ देवलाल उरांव पर अंचल के साथ बाल विकास पदाधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार है। बताते चलें कि सरकार ने टंडवा अंचल को पार्ट वन और पार्ट टू में विभाजीत किया है। पर मजे की बात तो यह है कि छह माह बाद भी एक सीओ का पोस्टिंग नहीं हो पाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.