गोड्डा, जून 22 -- ग्राम पंचायत कोयला के पच्छियारी टोला में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को पिछले छह माह से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली और पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से गंदा पानी जमा होकर लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। स्थिति यह है कि ग्रामीणों को मजबूरी में गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा है।

समस्या का विस्तार स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। गंदा पानी घरों के अंदर प्रवेश करने से लोगों को रहने, आने-जाने और दैनिक कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही गंदगी के कारण बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है।

ग्रामीणों की शिकायतें पीड़ित ...