छह माह से गैर हाजिर कनिष्ठ सहायक पर होगी कार्रवाई
बस्ती, मई 31 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। विकासखंड कप्तानगंज में तैनात कनिष्ठ सहायक दीपक कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि वह 16 अक्टूबर 2025 से बिना किसी पूर्व सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित हैं। कई बार स्पष्टीकरण मांगे जाने और आरोप-पत्र भेजे जाने के बावजूद उनका कोई जवाब नहीं मिला है। इसके बाद खंड विकास अधिकारी ने आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिला विकास अधिकारी को भेज दी है। विकासखंड कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक दीपक कुमार पिछले लगभग छह माह से अनुपस्थित चल रहे हैं। इस वजह से जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, आरटीआई आवेदनों के निस्तारण तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों का अतिरिक्त दायित्व अन्य कर्मचारियों को संभालना पड़ रहा है, जिससे कार्यालयीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। खंड विकास कार्यालय की ओर से कई बार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.