छह माह से आधा हाल्ट स्टेशनों पर टिकट व्यवस्था ठप
गाजीपुर, जून 27 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले के आधा दर्जन हाल्ट रेलवे स्टेशनों पर पिछले करीब छह माह से टिकट बिक्री की व्यवस्था ठप पड़ी है। टिकट विक्रेताओं का ठेका समाप्त होने के बाद अब तक नया टेंडर नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों और छात्रों को हो रही है। जानकारी के अनुसार सिधौना, फरिहा, रजवारी और उसिया हाल्ट समेत जिले के कई छोटे स्टेशनों पर टिकट बिक्री का ठेका समाप्त हो चुका है। इसके बाद से इन स्टेशनों पर टिकट काउंटर बंद हैं और यात्रियों के लिए टिकट लेने का कोई नियमित इंतजाम नहीं है। कई यात्रियों का कहना है कि हाल्ट स्टेशनों पर न तो टिकट काउंटर खुल रहे हैं और न ही टिकट उपलब्ध कराने का कोई वैकल्पिक प्रबंध किया गया है।
समस्या का बढ़ता स्तर ऐसी स्थिति में मजब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.