बोकारो, सितम्बर 5 -- विधि-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा माने जा रहे 12 संगीन आरोपियों के खिलाफ बोकारो पुलिस की ओर से भेजा गया सीसीए (क्राइम कंट्रोल एक्ट) प्रस्ताव पिछले छह माह से उपायुक्त कार्यालय में लंबित है। लंबे समय से प्रस्ताव पर निर्णय नहीं होने से अपराध नियंत्रण की पुलिसिया कवायद को झटका लगने के साथ ही संगीन मामलों के आरोपियों का मनोबल बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की ओर से जिन 12 आरोपियों के खिलाफ सीसीए लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है, उनमें चर्चित शंकर रवानी हत्याकांड और जयंत सिंह हत्याकांड से जुड़े चार आरोपी भी शामिल हैं। दोनों हत्याकांड में हरला पुलिस ने कई आरोपियों और शूटरों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। जांच के दौरान प्रतिबंधित हथियारों का जखीरा भी बरामद किया गया था। हालांकि, न्यायिक प्रक्रिया के दौरान ऊपरी...