आगरा, दिसम्बर 7 -- स्वास्थ्य विभाग की मुफ्त एंबुलेंस सेवा मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। आगरा मंडल में बीते छह माह में 5.12 लाख लोगों को मुफ्त एंबुलेंस सेवा का लाभ मिला है। तमाम गंभीर मरीजों के जीवन की रक्षा हुई है। उनकी जेब को भी राहत मिली है। सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रही है। आगरा की बात करें तो यहां 102 सेवा वाली 44 और 108 सेवा के तहत 35 एंबुलेंस हैं। यानी दोनों तरह की कुल 79 एंबुलेंस का बेड़ा काम कर रहा है। पुरानी के स्थान पर नई गाड़ियां लगाई गई हैं। सभी जीपीएस से लैस हैं। इससे सेवा की रफ्तार और पारदर्शिता बढ़ी है। रेस्पांस टाइम भी कम हुआ है। शहरी हो या देहात के मरीज, हर जरूरतमंद को सेवा देने का लक्ष्य है। तमाम गरीब लोगों के लिए यह बड़ी राहत का कारण बनी हैं। रामबाग निवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.