कन्नौज, मार्च 6 -- कन्नौज। शहर में यातायात नियमों के पालन को लेकर चल रहे अभियान के बावजूद बड़ी संख्या में वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। ट्रैफिक विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो सितंबर से 2025 से फरवरी 2026 तक छह माह के भीतर करीब 30 हजार से अधिक वाहनों के चालान किए गए। इनमें सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ हुई है। यातायात पुलिस के मुताबिक कुल चालानों में करीब 50 प्रतिशत मामले हेलमेट न पहनने से जुड़े हैं। इसके अलावा रॉन्ग साइड वाहन चलाने, ओवर स्पीड, स्टंट करने, सीट बेल्ट न लगाने, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने और बिना वैध कागजात के वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की गई है।शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की टीम सुबह से शाम तक वा...