लखनऊ, जून 11 -- लखनऊ से छह माह में 261 लड़कियां लापता हुईं, 227 को बरामद कर लिया गया है, जबकि अभी भी लापता 34 की तलाश में 15 टीमें गठित की गई हैं। टीमें विभिन्न जनपदों के साथ ही राज्यों में दबिश दे रही है। लापता लड़कियों की विवेचना और बरामदगी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच की जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की ओर से पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बुधवार को लापता लड़कियों के मामले में हाईकोर्ट में अपना स्पष्टीकरण दाखिल दिया। दरअसल हाईकोर्ट ने बीते दिनों छह माह से लापता लड़कियों के एक मामले में पूर्वी जोन से लापता 12 वर्षीय बच्ची के मामले में मामले में नाराजगी जताई थी। चार माह से लापता बच्ची का कुछ पता नहीं लगा था। बच्ची के पिता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने कड़ा रु...