रायबरेली, मार्च 31 -- लालगंज संवाददाता। कस्बे के जर्जर बस स्टेशन के जीर्णोद्धार का दावा परिवहन विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। करीब छह माह से चल रहे मरम्मत और निर्माण कार्य के बावजूद अब तक महज 20 प्रतिशत काम ही पूरा हो सका है। हालात ऐसे हैं कि "नौ दिन चले अढ़ाई कोस" वाली कहावत यहां पूरी तरह चरितार्थ होती दिख रही है, जबकि विभागीय अधिकारी लगातार शीघ्र बस संचालन शुरू होने के दावे कर रहे हैं। लालगंज में जर्जर अवस्था के चलते करीब 20 साल से बंद पड़ा है। परिवहन अधिकारियों ने कई बार इसे संचालन का वादा भी किया, लेकिन परिणाम वही ढाक के तीन पात ही रहा। सालभर पहले सरकार ने इसे फिर से चालू करने का आदेश दिया। इसके बाद परिवहन निगम ने छह महीने पहले बस अड्डे की मरम्मत का काम शुरू करवाया। अधिकारियों के अनुसार पिछले छह महीने में बस अड्डे का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.