गिरडीह, मार्च 19 -- अजय सिंह गिरिडीह। गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी की कमान जिलाध्यक्ष के रुप में सतीश केडिया को अक्टूबर 2025 में ही सौंप दी गई। केडिया को जिलाध्यक्ष बने लगभग छह माह होने को है, पर अभी तक गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी का विस्तार नहीं हो सका है। पांच माह से अधिक समय बीतने के बाद भी कांग्रेस जिला कमेटी का अब तक ना तो विस्तार हुआ है और ना ही पूर्ण रूप से कमेटी ही गठित हो सकी है। कांग्रेस पार्टी के जिला से लेकर प्रखंड तक के कार्यकर्ताओं को जिला कमेटी के विस्तार का बेसब्री से इंतजार है। जिला कमेटी में युवाओं, महिलाओं की भी भागीदारी होने की बात कही जा रही है।बता दें कि कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा होने के बाद उनका पदभार ग्रहण समारोह सात अक्टूबर को हुआ था। जिला कांग्रेस कार्यालय के राजीव भवन में समारोह आयोजित कर सतीश केडिया को ...