हमीरपुर, फरवरी 17 -- हमीरपुर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ.कलाम सभागार में मंगलवार को मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार ने राजस्व एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने यमुना-बेतवा में निर्माणाधीन बाईपास पुलों को छह माह के अंदर पूरा कराने के निर्देश। समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त द्वारा फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण, अमृत सरोवरों की प्रगति, डिजिटल लाइब्रेरी, पशुपालन व गौवंश संरक्षण, मत्स्य पट्टा आवंटन, केसीसी, जल जीवन मिशन, राशन वितरण, 10 बड़े निर्माण कार्यो की प्रगति, जल संरक्षण, सीएम युवा उद्यमी योजना, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, पुष्टाहार वितरण, पेयजल आपूर्ति, सिंचाई, धान खरीद, विद्युत विभाग, बेसिक शिक्षा, एसआईआर की प्रगति, राजस्व वादों के निस्तारण, पैमाइश, अंश निर्धारण, परवाना, ...