जमशेदपुर, मार्च 23 -- कोल्हान विश्वविद्यालय विभिन्न पाठ्यक्रमों के सत्र को नियमित करने की दिशा में जुट गया है। छह माह में ही एलएलबी के दो सत्रों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई है। सत्र 2024-27 में नामांकन के लिए ली गई प्रवेश परीक्षा के तुरंत बाद सत्र 2025-28 के एलएलबी नामांकन के लिए भी प्रवेश परीक्षा आयोजित कर ली गई। यह परीक्षा 22 मार्च को हुई केयू की ओर से 10 मार्च को परीक्षा और नामांकन की सूचना जारी की गई थी। परीक्षा विभाग ने मात्र 12 दिनों में पूरी तैयारी कर परीक्षा का आयोजन किया। को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में नामांकन के लिए 459 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 301 परीक्षा में शामिल हुए। 158 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र कोऑपरेटिव लॉ कॉलेज ही बनाया गया था। परीक्षा विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी तथा सीवीसी डॉ. प्रभात कुमार...