मुजफ्फर नगर, मार्च 11 -- पुरकाजी। थाना क्षेत्र के गांव तुगलकपुर से सात माह पूर्व खेत पर काम करने गया किसान रहस्यमय परिस्थिति में गायब हो गया था। जिसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गयी थी। छह माह बाद किसान का कंकाल बसेड़ी के जंगल से बरामद हुआ है। पुलिस ने परिवार वालों से कपडों व अन्य सामान के आधार पर शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि 30 अगस्त को थाना क्षेत्र के गांव तुगलकपुर निवासी 40 वर्षीय प्रदीप पुत्र महाराज सिंह गांव के निकट स्थित अपने खेत पर दराती लेकर काम करने के लिए गया था। जब वह शाम तक घर नही पहुंचा तो परिजनों को चिंता होने के बाद खेत व आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की गई,मगर कोई पता नही चल सका था। 31अगस्त 2025 को युवक के पिता महाराज ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस और परिवार वाले तभी से तल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.