लखीमपुरखीरी, अगस्त 5 -- कुकरा। भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर की रहने वाली एक महिला ने पुलिस पर नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने और छह माह बाद भी उसकी नाबालिग बेटी को बरामद न किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर बेटी की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार उसकी 17 वर्षीय बेटी 2 फरवरी की शाम गांव की अन्य सहेलियों के साथ अमृतापुर स्थित दरगाह शरीफ पर मेला देखने गई थी। आरोप है कि वहीं से उनकी बेटी का अपहरण कर लिया। यह भी पढ़ें- साहब: दरोगा नहीं कर रहे बेटी को बरामद महिला का आरोप है कि बेटी के लापता होने पर ग्राम प्रधान ने पहले आश्वासन दिया कि लड़की वापस आ जाएगी लेकिन बाद में नामजद तहरीर देने के बावजूद अज्ञात के खिलाफ तहरीर...