गोपालगंज, अप्रैल 21 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता मां का दूध बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इसमें कई घातक रोगों से लड़ने की क्षमता होती है। वहीं, जब बच्चे छह माह के हो जाते हैं तो उन्हें उपरी संतुलित आहार देना भी जरूरी हो जाता है। हर मां और पिता को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उक्त बातें सोमवार को मांझा प्रखंड की कर्णपुरा पंचायत में आयोजित पोषण पखवाड़ा के तहत अन्नप्राशन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईसीडीएस की डीपीओ रंजना कुमारी ने कही। उन्होंने बताया कि 9 से 23 अप्रैल तक जिले में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्साह के साथ मनाया गया अन्नप्राशन उत्सव इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों और परियोजना कार्यालयों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को...