छह माह बाद बच्चों के लिए ऊपरी आहार की शुरुआत आवश्यक
पूर्णिया, मई 19 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को अन्नप्राशन दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 06 माह पूर्ण कर चुके बच्चों का विधिवत अन्नप्राशन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावकों को ऊपरी आहार एवं आहार विविधता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि बच्चों को समय पर संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराया जा सके। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सुगंधा शर्मा ने बताया कि 06 माह पूर्ण होने के बाद बच्चों के लिए स्तनपान के साथ-साथ ऊपरी आहार की शुरुआत आवश्यक होती है। अन्नप्राशन कार्यक्रम में अधिक से अधिक माता-पिता एवं अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का उद्देश्य उन्हें बच्चों के पोषण, आहार विविधता एवं सही खान-पान की जानकारी देना है, जिससे बच्चे कुपोषण से सुरक्षित रह सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.