रामपुर, अप्रैल 28 -- सैदनगर। खेड़ा टांडा में सात माह बाद युवक का शव कब्र से निकाला गया। पिता ने मौत के कुछ दिन बाद पत्नी समेत छह ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मौत का कारण जानने के लिए फोर्स की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्र से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के खेड़ा टांडा गांव का था। गांव निवासी सुलेमान (26 वर्ष) की सात माह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में अजीमनगर चौराहे पर मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- दो साल बाद कब्र से निकाला महिला का कंकाल सूचना पर पहुंचे परिजन मृतक के शव को लेकर घर आ गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से साफ इंकार कर दिया था, जबकि पुलिस ने परिजनों को पीएम कर...