मऊ, मार्च 1 -- मऊ, संवाददाता। जनपद के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव देवप्रकाश राय ने प्रार्थनापत्र देकर छह माह पहले सर्पदंश से हुई मौत के बाद अब तक शासन से उसे कोई आर्थिक सहायता राशि नहीं मिलने की शिकायत की है। जिसपर प्रभारी मंत्री ने जल्द दिलाने का आश्वासन दिया। प्रदेश महासचिव देवप्रकाश राय ने दिए प्रार्थना में बताया कि प्रमोद राजभर पुत्र रामसमुझ राजभर को बीते आठ अगस्त को सोते समय सर्प ने काट लिया था। जिसका इलाज मऊ के फातिमा अस्पताल एवं वाराणसी के सरसुन्दर लाल हास्पिटल (बीएचयू) में हुआ। इलाज के दौरान 15 अगस्त को प्रमोद राजभर की मृत्यु हो गयी। पंचायतनामे में स्पष्ट रूप से सर्प दंस का भी उल्लेख है। लेकिन परगनाधिकारी सदर मऊ ने अनावश्यक रूप से छह माह विलम्ब किया और अब तक आपदा राशि मृतक के परिवार को नही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.