हाजीपुर, जनवरी 14 -- गोरौल,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के एक गांव से लगभग छह माह पूर्व फरार युवती खुद पहुंची थाने। इस मामले में उक्त लड़की के परिजन ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि सुबह हम मजदूरी करने चले गए। उसके बाद पत्नी ने फोन कर बताई कि लड़की सूट सिलवाने गोरौल बाजार गई है। शाम तक नहीं लौटी तो अगल बगल से पता की तो कहीं पता नहीं चला। इसी बीच ग्रामीणों से मुझे सूचना मिली कि गोरौल बाजार में एक लड़का के साथ देखा गया है। पता करने पर जानकारी मिली कि देसरी थाना क्षेत्र गाजीपुर गांव निवासी आशुतोष कुमार के साथ गई है जिसके साथ उसका एक साथी मंजीत कुमार भी था। आरोप यह भी है कि अनैतिक कार्य के लिये बच्ची को अगवा किया गया है। उक्त लड़की खुद थाने पहुंच गई। इस मामले के अनुसंधानकर्ता एएसआई उमाकांत सिंह ने उसे न्यायालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.