मधेपुरा, अगस्त 13 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता अरार थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दो दोस्तों के बीच हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। डेफरा नहर के पास मारपीट और चाकूबाजी में 28 वर्षीय अनुराग कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की खबर फैलते ही लालपुर सरोपट्टी और आसपास के इलाकों में मातम पसर गया। मृतक की पहचान सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लालपुर सरोपट्टी वार्ड-13 निवासी मनी मंडल के पुत्र अनुराग कुमार (28) के रूप में हुई है। वहीं घायल प्रदीप कुमार सरोपट्टी काली चौक निवासी पुरन मंडल का पुत्र है। यह भी पढ़ें- Madhepura News: आरोपी के घर शव लेकर पहुंचे आक्रोशित परिजन, जमकर हंगामा और तोड़फोड़ बताया गया कि दोनों मकान निर्माण में छड़ बांधने का काम करते थे। अनुराग की शादी को अभी महज छह म...