गोरखपुर, अप्रैल 14 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत बेलहर कला में दुर्गाजोत-रुदौली मार्ग के किनारे बनी पटरी पर हाल ही में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि करीब छह महीने पहले नगर पंचायत द्वारा इसी पटरी पर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया था। लोक निर्माण विभाग द्वारा इसे अब उखाड़कर दोबारा निर्माण कराया जा रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, इंटरलॉकिंग पटरी अभी पूरी तरह सही हालत में थी और उसमें किसी प्रकार की खराबी भी नहीं आई थी। इसके बावजूद उसे हटाकर दोबारा कार्य शुरू किया जाना सरकारी धन के दुरुपयोग की ओर इशारा करता है। यह भी पढ़ें- 32 लाख रुपये खर्च कर दिए, समस्या जस की तस क्षेत्र में इसको लेकर लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा हाल ही में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.